रुड़की: 17 हजार रुपये और वीडियो बनाने के विवाद में दोस्तों ने की थी कपिल की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली क्षेत्र के टिकौला कलां रजवाहे में मिले कपिल(40) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह 15 हजार 700 रुपये के लेनदेन और मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है।

बता दें कि बीते 23 अगस्त को कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना मिली थी कि टिकौला कलां गांव में रजवाहे के पास एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। बाद में मृतक की पहचान कपिल पुत्र मेघपाल, निवासी ग्राम टिकौला कलां, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई।

मामले में मृतक के भाई अमित कुमार की तहरीर पर सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के जटौल निवासी रितिक और उसके साथी दीपक के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश और एसपी देहात व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के देखरेख में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मैनुअल इनपुट जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने 27 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मृतक कपिल और आरोपी रितिक व दीपक आपस में दोस्त थे और उनके बीच पैसों का लेनदेन होता था। कपिल ने आरोपियों से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके अलावा उसने 700 रुपये के कपड़े भी खरीदे थे। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से कपिल को टिकौला कलां पुलिया के पास बुलाया।

और पढ़े  रुड़की: 2 परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

वहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान कपिल ने अपना मोबाइल फोन निकालकर आरोपियों का वीडियो बनाने की बात कही। इस पर दोनों आरोपी भड़क गए। विवाद बढ़ने पर दोनों ने कपिल की हत्या कर दी और शव को रजवाहे के पानी में फेंककर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी रितिक पंवार और दीपक पंवार, निवासी ग्राम जटौल तैय्यबपुर बड़ा, थाना देवबंद को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love