रुड़की- डबल मर्डर: 20 मिनट में 2 सगी बहनों का कत्ल, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा रुड़की

Spread the love

मंगलवार शाम रुड़की ने एक ऐसी वारदात देखी, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। करीब 20 मिनट के भीतर हुई दो हत्याओं की इस सनसनीखेज वारदात से शहर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

 

बता दें कि वारदात को लेकर कई सवाल लोगों के मन में तैरते रहे। सूत्रों की माने तो भाई और बहनों के बीच लंबे समय पारिवारिक विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार एक बहन कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद को लेकर कोतवाली भी आई थी, हालांकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसी तरह की शिकायत मिलने से इंकार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों बहनों का मायका चुड़ियाला क्षेत्र में है। पुलिस के अनुसार अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

 

पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से कहीं जा रही थी। तभी आरोपी भाई वहां पहुंचा और बीच सड़क पर ई-रिक्शा रुकवाकर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। अचानक चली गोली से राहगीरों में भगदड़ मच गई।

 

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वारदात की सूचना फैलते ही बीएसएम तिराहे, मालवीय चौक, गणेशपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। लोग एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेने में जुट गए। इधर, पहली वारदात के बाद आरोपी सीधे सुभाषनगर पहुंचा।

और पढ़े  देहरादून- पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उतार दिया मौत के घाट, दोनों के बीच हुआ था विवाद

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रक्षाबंधन से पहले भाई के हाथों दो बहनों की हत्या की इस घटना ने न केवल दोनों परिवारों को उजाड़ दिया बल्कि पूरे शहर को सदमे में डाल दिया। देर रात तक लोग इसी दोहरे हत्याकांड की चर्चा करते रहे, जबकि पुलिस फरार आरोपी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love