26 January : प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड की राज्यपुष्प ब्रह्मकमल टोपी में आए नजर, टोपी धारण कर हमारे उत्तराखण्ड राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया ।।

Spread the love

गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर पीएएम नरेंद्र मोदी हमेशा  खास अंदाज में नजर आते हैं। 73 वें गणतंत्र दिवस पर वे खास टोपी व गमछे में नजर आए। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर उन्होंने शहीदों को नमन किया। यह खास टोपी उत्तराखंड की है तो गमछा मणिपुर का।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखण्ड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया है।’
प्रतीकों के जरिए सियासी संकेत देने में अग्रणी रहने वाले पीएम मोदी की टोपी पर उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल भी अंकित था। उत्तराखंड व मणिपुर इन दोनों राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की वेशभूषा को इन दोनों राज्यों के लिए संकेत के तौर पर माना जा रहा है। 

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 10 बजे इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचे और दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। इंडिया गेट पर रखी अमर जवान ज्योति को भी हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्ज्वलित ज्योति में विलीन किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- निहंगों की एंट्री से दून में तनाव, तनाव के बीच पुलिस सतर्क,सीमाओं पर निगहबानी के बीच शहर में घुसा जत्था
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *