उत्तराखंड : कुमाऊं विश्वविद्यालय ने ली यह जिम्मेदारी घर पहुंचेंगी अब डिग्रियां सारी ।।

कुमाऊं विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं का गलत पता दर्ज होने के कारण उपाधियां भिजवाने में दिक्कत हो रही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों से संपर्क करके पता सही कराने को कह रहा है साथ ही उनके घर के पते पर उपाधियां भिजवाई जा रही हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने नए वर्ष ने नियमों में बदलाव किया है। विवि ने फैसला लिया है कि किसी भी विद्यार्थी को प्रशासनिक भवन से उपाधि वितरित नहीं की जाएगी। विशेष परिस्थितियों में कुलपति या फिर कुलसचिव की अनुमति के बाद ही छात्रों को प्रशासनिक भवन से उपाधि मिल पाएगी। छात्रों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। घर बैठे डिग्री प्राप्त करने से जहां छात्रों को विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।
विद्यार्थियों ने पता गलत दर्ज कराया है या फिर पते में बदलाव किया है। जिसके चलते छात्रों के साथ उपाधियां नहीं पहुंच रही है। ऐसे छात्र जिनकी डिग्रियां कई माह से घर नहीं पहुंची है तो वह विवि से संपर्क कर सकते है साथ ही सही पता दर्ज कर अपनी उपाधि घर पर ही प्राप्त कर सकते है। -प्रो. एचसीएस बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विश्वविद्यालय

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…