देहरादून- कैबिनेट का फैसला: अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने जुलाई में ही घोषणा की थी कि सरकार रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम करेगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में इसके संदर्भ में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके अनुसार अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर रोजगार सेल संबंधी प्रस्ताव पास होने पर खुशी जताई है।

कैबिनेट में पास प्रस्ताव के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए छह सदस्यीय अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। सेल में एक उपनिदेशक, दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे। ये सभी अधिकारी संविदा पर रखे जाएंगे।
मुख्यमंत्री अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल के गठन का निर्णय लिया गया है।

धामी ने कहा कि यह निर्णय उन वीर युवाओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह सेल रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार और अन्य क्षेत्रों में मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून मर्डर: पत्नी ने लड़ाई की तो पति ने कर दी हत्या, पुलिस से बोला- मैं आवेश में आ गया, फिर फूट-फूटकर रोया
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love