कर्णप्रयाग / चमोली : जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत आम आदमी पार्टी में शामिल होकर कर्णप्रयाग विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव।

Spread the love

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है। इसके अनुसार कर्णप्रयाग विधानसभा में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। कार्णप्रयाग विधानसभा में एक बड़ा चेहरा चुनाव मैदान में दिखाई दे सकता है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में पूर्व डिप्टी स्पीकर स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद मैखुरी के बहुत ही करीबी व गढ़वाल लोकसभा के पूर्व यूथ कॉंग्रेस उपाध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली लक्ष्मण सिंह रावत कर्णप्रयाग विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हो सकते है घोषित।बीते दिनों कॉंग्रेस पार्टी से दे चुके है लक्ष्मण सिंह रावत इस्तीफा।पूर्व कैबिनेट मंत्री से चल रहे विवाद के कारण दिया था जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने इस्तीफा।

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड सह प्रभारी राजीव चौधरी के नेतृत्व में जल्द कर सकते है लक्ष्मण सिंह रावत आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण।

न्यूज वर्ल्ड इंडिया को दूरभाष पर ऐसी अटकलों को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि अभी आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत चल रही है और जल्द ही इस तरह की कुछ भी चीजें होंगी तो वह आम जनता के सामने आ जायेंगी।

अब देखना होगा और इंतजार करना होगा कि आगे क्या कुछ निकलकर सामने आता है परंतु यदि ऐसा होता है तो निश्चित ही कॉंग्रेस पार्टी को इससे भारी नुकसान होने के पूरे आसार हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज में हिंसक प्रदर्शन और पथराव करने वाले 10 गिरफ्तार, 400 अज्ञात पर केस
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *