जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती प्रक्रिया में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में रामगढ़ के नेमार से शुरू हुई ‘भर्ती सुधार यात्रा’ मंगलवार को चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए हजारीबाग पहुंची। यात्रा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया।
महतो ने कहा कि ‘भर्ती सुधार यात्रा’ का उद्देश्य पूरे राज्य में छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करना तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को मजबूती से उठाना है। यात्रा में देवेंद्र नाथ महतो के अलावा मनोज यादव, पूजा महतो, उदय मेहता, प्रेम नायक, रामावतार महतो, अयुब अली, विनय मेहता, राजेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। बुधवार को भर्ती सुधार यात्रा कोडरमा जिले में प्रवेश करेगी।








