उत्तरप्रदेश : सपा नेता के उत्पीड़न से परेशान महिला ने अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने किया आत्मदाह का प्रयास.

महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को उन्नाव में समाजवादी पार्टी के नेता ने बंधक बनाकर रखा है। जिस समय महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया उसी समय अखिलेश यादव गाड़ी में बैठककर निकले लेकिन उन्होंने इस महिला को अनदेखा कर दिया।
महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
लखनऊ, जेएनएन। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर आत्मदाह के प्रयास का दौर जारी है। अलीगढ़ के एक नेता ने बीते दिनों टिकट ना मिलने पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह किया था तो सोमवार को शाम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों के काफिला के सामने एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
अखिलेश यादव जब पार्टी ऑफिस से अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे तो उनकी गाड़ी के आगे उन्नाव की महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला को पेट्रोल डालते हुए अखिलेश यादव ने भी देखा लेकिन उनकी गाड़ी चली गयी। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को रोका और किनारे ले आई।
महिला का आरोप है कि दो महीने से उसकी बेटी को उन्नाव जिले के दबंग राजोल सिंह ने अपने घर पर बंधक बना रखा है। इस बात की शिकायत उसने थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक कि थी, लेकिन उसे कहीं से मदद नही मिली। राजोल का संबंध समाजवादी पार्टी से है। ऐसा पता चलने पर आज वो सपा कार्यालय आई थी और अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसे किसी ने मिलने नही दिया, जिसके बाद उसने अखिलेश यादव को कार्यालय से निकलते देख आत्मदाह करने की कोशिश की है।

और पढ़े  देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे
  • Related Posts

    गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका: उपनिरीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, इस संगठन ने ली थी जिम्मेदारी

    गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए धमाके के मामले में इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी में घटना के समय मौजूद उपनिरीक्षक विकास…

    महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी…