Uttarakhand vidhan shabha Election 2022 : भूपेश बघेल का बयान उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो सिलिंडर की कीमत नहीं होगी 500 पार ।।

Spread the love

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। वहीं उन्होंने घोषणा की कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर एलपीजी सिलिंडर की कीमत 500 रुपये के पार नहीं जाएगी।
भूपेश बघेल ने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में वादा कर रहे हैं कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर एलपीजी सिलिंडर की कीमत 500 रुपये के पार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर मोदी सरकार खामोश है।रज्य में बेरोजगारी का इंडेक्स राष्ट्रीय बेरोजगारी से ज्यादा है। यहां जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। लेकिन बदले में तीन मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और मंहगाई मिली। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा की असलीयत जान चुकी है।
सोमवार को बघेल ने देहरादून में कांग्रेस कमेटी की कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और उत्तराखंड स्वाभिमान, चारधाम, चार काम का विमोचन किया। पार्टी के इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्रोग्राम को भी लांच किया गया। इस दौरान कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- दर्दनाक हादसा: कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, छह घायल
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *