उत्तराखंड – भारत-नेपाल के शीर्ष अफसर पहुंचे देहरादून: रात्रिभोज पर की मुलाकात, सीमा और व्यापार के मुद्दे पर होगी बात

Spread the love

नेपाल से सीमा संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी बुधवार रात देहरादून पहुंच गए। औपचारिक बातचीत से पहले अधिकारियों ने रात्रिभोज पर एक दूसरे से मुलाकात की।

इस उच्चस्तरीय बातचीत में भारत का नेतृत्व गृहमंत्रालय की शीर्ष अधिकारी पौसमी बसु कर रही हैं। वे बॉर्डर मैनेजमेंट डिवीजन से जुड़ी हैं और उन्हें सीमा संबंधी मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। उनके नेतृत्व में गृहमंत्रालय के लगभग छह अधिकारियों का एक दल दून पहुंचा है। इसके अलावा वार्ता में आईटीबीपी और सीमा सशस्त्र बल के उच्च अधिकारियों का एक दल भी शामिल है। वहीं, नेपाल की ओर से लगभग एक दर्जन अधिकारी बातचीत के लिए आए हैं। नेपाल में काम कर रहे भारतीय अधिकारी भी बातचीत के लिए देहरादून पहुंचे हैं।

अमर उजाला को मिली विश्वस्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चार दौर में सभी अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। इसमें सीमा संबंधी विषय और लिपुलेख दर्रे के मार्ग से भारत चीन के बीच शुरू हुए व्यापार पर नेपाल की आपत्ति के मुद्दे शामिल होंगे।

सीमा संबंधी मुद्दों पर तनाव पैदा होने के बाद दोनों देश एक बार फिर अपने पुराने संबंधों की मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भारत अपने पारंपरिक दोस्त को और करीब लाने के लिए सांस्कृतिक संबंधों को और मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, वहीं पड़ोसी देश भी अपनी आर्थिक और रक्षा संबंधी आवश्यकताओं के लिए भारत से संबंध बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। नेपाल की नई सरकार भी भारत से मजबूत संबंधों की पक्षधर है। दोनों ही देशों के अधिकारियों ने बातचीत से संबंधों को एक नई ऊर्जा मिलने का भरोसा जताया है।

और पढ़े  अमन हत्याकांड: वारदात में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, 2 और दबोचे

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love