चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

Spread the love

जैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुरुक्षेत्र में सामने आई। यहां पिहोवा रोड पर किराये पर रहने वाले मजदूर राजेश (40) की बर्बरता से हत्या की गई। 

एफआईआर के अनुसार, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से बड़ी जोर से देर तक बार कर पति के पेट को बुरी तरह फाड़ डाला। हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर गहरा और लंबा घाव हो गया जिससे आंतें और किडनी तक बाहर निकल आए। इसके बाद बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को कट्टे में पैक किया और फिर पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी। 

 

वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस सनसनीखेज घटना की वजह राजेश और बिमला के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा हो सकती है।
लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश मूल रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर पत्नी बिमला के साथ रहता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी।
ऐसा अक्सर होता रहता था, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच अचानक किसी के गिरने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखी तो बिमला सड़क पर पड़ी थी। उसे अस्पताल भेजकर लोग ऊपर कमरे में गए तो वहां का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए।
कमरे में राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। फर्श से दीवार तक खून से सने थे। कमरे के एक कोने में कट्टा रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खुलवाया तो इसके अंदर राजेश के अंग रखे मिले। पुलिस को मौके पर तीन चाकू पड़े मिले। इनमें से एक खून से सना था। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर शनिवार को घटना की प्राथमिकी दर्ज की।
पहली बार देखा इतना लंबा घाव 
फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे फरिसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी के पेट में चाकू से किया गया इतना लंबा घाव देखा। कहा जा सकता है कि चाकू से बहुत जोर से वार किया गया। इसके बाद पेट को फाड़ा गया। इसके बाद भी कई वार किए गए। इसी वजह से अंदर से अंग बाहर आ गए।
झगड़ा था पर ऐसी आशंका नहीं थी
हत्या की सूचना पर राजेश के भाई रिंकू शनिवार को ही यूपी के सीतापुर से कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि भाई और भाभी की शादी को कई साल हो चुके थे लेकिन दोनों की कोई संतान नहीं थी। दोनों के बीच झगड़े की जानकारी मिलती थी लेकिन किसी को ऐसी घटना की आशंका नहीं थी।
उधर, आसपास के लोगों का कहना था कि राजेश कई बार नशे में बिमला पर हाथ भी उठा देता था। हो सकता है कि शुक्रवार को भी ऐसा हुआ हो, जिसके बाद बिमला ने यह कदम उठाया हो।
महिला के होश में आने का इंतजार है। पूछताछ के बाद ही सही वजह सामने आ सकेगी। हत्या में इस्तेमाल चाकू मौके से मिल गया है। चंद्रमोहन, एसपी।

Spread the love
और पढ़े  अमेरिका में आरएसएस पर बैन लगाने की मांग: भागवत के US दौरे पर USCIRF सख्त, बोला- संघ नेताओं को न मिले सम्मान
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    गोल्डी बराड़ ने क्यों की थी हरदीप निज्जर की हत्या?: भगोड़े गैंगस्टर ने लीक ऑडियो में खुद कबूला, बताई वजह..

    Spread the love

    Spread the loveभगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर एक लीक ऑडियो क्लिप में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने की बात कबूल की है। 2023 में…


    Spread the love