आज उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: देहरादून और मसूरी में कार्यक्रम

Spread the love

पराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर बुधवार को देहरादून पहुंचेंगे। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून व लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंधन किए हैं। 19 अगस्त को राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।
वह 20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति दोनों अकादमी के दौरे में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

दून में सुरक्षा चाक-चौबंद

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित दौरे को लेकर दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ ही शहर की सीमाओं, आंतरिक मार्गों और कार्यक्रम स्थल के आसपास सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग देकर ड्यूटी के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे और आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सभी जवानों को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच करने को कहा गया है। वीवीआईपी रूट पर पड़ने वाली हाईराइज इमारतों में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के साथ पानी की टंकियों, फ्लाईओवर और अन्य संवेदनशील स्थानों की बीडीएस व डॉग स्क्वॉड से जांच कराई जा रही है। वीवीआईपी से मिलने वाले लोगों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और बिना सूचना ड्यूटी प्वाइंट छोड़ने पर भी रोक लगाई गई है।

और पढ़े  कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

दो दिन अलग-अलग समय पर रूट रहेंगे डायवर्ट

सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने विस्तृत रूट प्लान जारी किया है। 19 अगस्त को दोपहर एक से 3:30 बजे तक, जबकि 20 अगस्त को सुबह 8:30 से 10:30 बजे और दोपहर 12 से तीन बजे तक जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर-थानों-छह नंबर पुलिया-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए शहर में प्रवेश कराया जाएगा। हरिद्वार से आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला और दूधली मार्ग से कारगी चौक होते हुए देहरादून भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

एसएसपी के निर्देश पर डोईवाला और कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। जनपद की सीमाओं और आंतरिक मार्गों पर बाहरी लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने और निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। एंबुलेंस, पुलिस और दमकल जैसी अति आवश्यक सेवाओं को डायवर्जन से मुक्त रखा जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने और बिना केंद्र सरकार की अनुमति के भूमि आरक्षित करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर…


    Spread the love

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love