पिथौरागढ़- शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, चार कमरों में रखा सामान जला

पिथौरागढ़ नगर के बीचोबीच नगर निगम और वन विभाग की कॉलोनी के पास एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले की चार कमरों का मकान जलकर खाक हो गया। टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर इसे आसपास के घरों में फैलने से रोका इससे बड़ी घटना होने से बच गई। इस घटना में पांच लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

वन विभाग कॉलोनी के पास मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब अचानक शॉर्ट सर्किट से आशा चौहान के लकड़ी के मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने तीसरी मंजिल पर बने चारों कमरों को अपने आगोश में ले लिया। जब जलकर मकान की छत गिरी तो निचले तल में सो रही आशा और उनके पति को घटना का पता चला। आग की भीषण लपटें देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल के आसपास कई मकान हैं। दमकल विभाग ने समय रहते आग बुझाकर इसे आसपास के मकानों में फैलने से रोका।

 

ऐसे में बड़ी घटना होने से बच गई। हालांकि घटना में कमरों के भीतर रखा राशन, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद राजस्व उपनिरीक्षक सदर संजय रावत मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आगजनी की इस घटना में पांच लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…