मलबा आने से मकान ढहा-: जिंदा दफन हो गए दो साल के बच्चे समेत तीन लोग, परिवार में मातम

कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक की ग्रामसभा महरगांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश के दौरान मलबा आने से एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे, वृद्धा और पुरुष की मौत हो गई। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

ग्राम प्रधान अमित नेगी और राजस्व उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पहाड़ी से मलबा आने से महरगांव निवासी धीरेंद्र सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई। मलबे में धीरेंद्र सिंह (48), उनकी मां मथुरा देवी (85), भाभी विदेश्वरी देवी और भतीजी रजनी का बेटा रुद्रांश (02) मलबे में दब गए।

 

प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने विदेश्वरी देवी को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया। कुछ देर बाद रुद्रांश और मथुरा देवी का शव मिल गया, जबकि देर शाम को धीरेंद्र का शव भी मिल गया।

 

हादसे के समय धीरेंद्र की पत्नी विधाता देवी और छोटा बेटा गौरव पास के दूसरे मकान में गए हुए थे। जबकि भतीजी रजनी सोमवार को ही अपने ससुराल बंदूण से मायके आई थी, घटना के वक्त वह कहीं गई हुई थी।

 

धीरेंद्र का बड़ा बेटा सौरभ कोटद्वार में रहकर कोर्स कर रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया, एसडीएम रेखा आर्य, सतपुली के नायब तहसीलदार जाहिद हुसैन और लैंसडौन के नायब तहसीलदार विद्यानंद सेमवाल ने मौके पर पहुंच जायजा लिया।

 

वहीं, जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर प्रत्येक मृतक के लिए चार-चार लाख रुपये और क्षतिग्रस्त भवन के लिए दो लाख रुपये की सहायता दी।

और पढ़े  प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…