देहरादून- स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश के के बीच जंगल में फंसे छह छात्र, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

भारी बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगल में फंसे यूपीईएस के छह छात्रों को एसडीआ एफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया। छात्र ट्रैकिंग के लिए मिसरास पट्टी के थान गांव स्थित स्वारना नदी क्षेत्र में गए थे। वापस लौटते समय अचानक तेज बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया और सभी छात्र जंगल में फंस गए।

छात्रों के फंसे होने की सूचना मिलने पर डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। दुर्गम क्षेत्र और नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण रेस्क्यू टीम को करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
रेस्क्यू किए गए सभी छात्र यूपीईएस के हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। एस डी आर एफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बारिश के मौसम में पर्यटकों और छात्रों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही ट्रैकिंग या अन्य गतिविधियों के लिए निकलें।
और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…