रुड़की- ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में लगी भीषण आग, साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच मची अफरातफरी

साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच मंगलवार रात करीब एक बजे दरगाह पहाड़ी गेट के पास अजमेरी बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति संभाली। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद दमकल विभाग  की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आग तेजी से फैलती रही और आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा बना रहा। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया।
उर्स के चलते इन दिनों कलियर में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद हैं। बाजार के बीच आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदारों के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नही हो सका है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
लोगों की सूझबूझ से बची खानकाह में रखे कबूतरों की जान
अजमेरी बाजार में दुकानों में आग लगने के दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुकानों के पीछे स्थित खानकाह में रखे कबूतरों की जान बचाई। खानकाह के अंदर पिंजरे में कबूतर बंद थे। आग बढ़ने का खतरा देख लोगों ने तुरंत  पिंजरा बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लोगों की तत्परता और सूझबूझ  से कबूतर आग की चपेट में आने से बच गए।
और पढ़े  उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक चुनाव: गढ़वाल मंडल में BJP का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…