उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चार मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। अस्पताल को सब जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में मशीनों की स्थापना का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यदायी संस्था को आगामी 31 अगस्त तक अस्पताल भवन का निर्माण हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल भवन में मरीजों और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है। आधुनिक चिकित्सा उपकरण अस्पताल में पहुंच चुके हैं और उनके इंस्टॉलेशन का काम जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित

बताया जा रहा है कि अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। संभावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन से लेकर पीएमओ स्तर तक तैयारियां की जा रही हैं और इसी दौरान अस्पताल का उद्घाटन किए जाने की संभावना है। हालांकि जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के बदरीनाथ दौरे को लेकर अभी तक आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इधर, सीएमओ डाॅ. राजीव पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी अक्तूबर माह में बदरीनाथ धाम के संभावित दौरे को लेकर अस्पताल भवन का निर्माण व आधुनिक मशीनों को स्थापित करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा।

 

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम

उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र होने के कारण यहां कई यात्रियों को सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन की कमी समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंभीर स्थिति में मरीजों को बेहतर उपचार के लिए निचले क्षेत्रों में रेफर करना पड़ता था। आधुनिक अस्पताल शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम में ही बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…