Today Horoscope 18 August 2026 आज इन राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे, बढ़ेगी सुख समृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए फायदे के नए रास्ते खोल सकता है। आपके फैसले सही साबित होंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन खुश रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी, वहीं ससुराल पक्ष से किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना है। हालांकि, मां की किसी बात को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि –आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। घर में अचानक कोई अच्छी खबर या सरप्राइज मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और अपनों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। छोटे बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

 

मिथुन राशि-आज आपके मन में कुछ नया शुरू करने की इच्छा जोर पकड़ सकती है। आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे और आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सम्मान और समझ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। विरोधियों की बातों में आकर कोई फैसला न लें।

 

कर्क राशि –आज अचानक मिलने वाला कोई लाभ आपका दिन खास बना सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की दिशा में तेज़ी आएगी। हालांकि दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें, वरना बेवजह विवाद खड़ा हो सकता है। सरकारी कामों में थोड़ा धैर्य रखना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें।

और पढ़े  Today Horoscope 13 August 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल..

 

सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 12 August 2026 आज मिलेगा इन राशि वालों को भाग्य का साथ, बढ़ेंगे सफलता के योग, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 16 August 2026 आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज जरूरी है।बिना सोचे कुछ कह दिया तो बात बिगड़ सकती है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

 

मीन राशि – आज मन में शांति और संतोष बना रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन संयम से काम लेकर माहौल बिगड़ने से बचाया जा सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को खुश कर सकती है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 17 August 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि- आज का दिन आपकी समझदारी और संयम की परीक्षा ले सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह विचार…


    Spread the love

    Today Horoscope 16 August 2026 आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष राशि-आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। करियर में अचानक अच्छी प्रगति होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही कुछ विरोधी आपकी…


    Spread the love