देहरादून- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बलिदानी अमित अंथवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बलिदानी अमित कुमार अंथवाल के परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री भाऊवाला स्थित शहीद के निवास पर पहुंचे और बलिदानी के पिता नागेंद्र प्रसाद अंथवाल से कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्हें सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करने का पर्व है। राज्य सरकार बलिदानियों के परिवारों के प्रति सम्मान रखती है।

आतंकवादियों को मार गिराया था

बता दें कि बलिदानी अमित कुमार अंथवाल पौड़ी गढ़वाल के ग्राम क्वाला के निवासी थे। वे 9 दिसंबर 2011 को गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्स में सेवा दी। अप्रैल 2020 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। इस अभियान में अमित कुमार अणथ्वाल सहित पांच जवान बलिदान हुए थे। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून - 97 दिनों से रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई सुरक्षित लौटे भारत, सीएम ने फोन पर जानी कुशलक्षेम
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love