हल्द्वानी के बैंक खाते से देशभर में साइबर ठगी: पंजाब से केरल तक फैला नेटवर्क, पुलिस ने उजागर किया म्यूल अकाउंट

हल्द्वानी स्थित एक बैंक शाखा में खोले गए फर्जी/म्यूल खाते से केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और पंजाब के लोगों के साथ लाखों रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल से प्राप्त इनपुट के आधार पर इस बड़े रैकेट का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह खाता नाजिद (नाजिल) नामक व्यक्ति के नाम पर संचालित किया जा रहा था जिसका इस्तेमाल देशभर में ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया गया।

पुलिस टीम जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की नवीन मंडी स्थित हल्द्वानी शाखा पहुंची और खाते की गहनता से पड़ताल की तो लेन-देन पूरी तरह संदिग्ध पाया गया। इसके बाद जब पुलिस ने समन्वय पोर्टल और जेएमआईएस पर खाता संख्या का डेटा खंगाला तो राष्ट्रीय अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर उस खाते के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें दर्ज मिलीं।

इन राज्यों के पीड़ितों से हुई लाखों की ठगी

पंजाब : साहिबजादा अजीत सिंह नगर निवासी डॉ. सोनिया जंगवाल के खाते से 17 सितंबर 2025 को 1.16 लाख का अवैध लेन-देन हुआ।

तेलंगाना : जीदीमेटला (साइबराबाद) निवासी अजय कुरापति के खाते से 13 सितंबर 2025 को 32 हजार रुपये उड़ाए गए।

केरल : तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) के पालनपुर निवासी राय जॉनसन के खाते से 14 सितंबर 2025 को दो बार में 20 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, 4 जगह बनेंगे मेगा बैटरी बैंक, नियामक आयोग की मंजूरी

तमिलनाडु : वेलचेरी (कांसीनगर) निवासी अन्नामलाई के खाते से 17 और 18 सितंबर 2025 को कुल 1 लाख रुपये का का लेन-देन हुआ जिसे फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

साइबर ठगी के एक मामले में हल्द्वानी स्थित बैंक शाखा के खाते का इस्तेमाल होने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया है। संबंधित कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
– मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…