देहरादून- हर घर तिरंगा: CM धामी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से अभियान में शामिल होने का आह्वान

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम है। उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश की रक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। ऐसे में प्रदेश का प्रत्येक परिवार इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाए।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करें। साथ ही, अपने परिवार, बच्चों और युवाओं को भी तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि सभी मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को और अधिक सुदृढ़ करें।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    चमोली टनल भूस्खलन- गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल, नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे

    Spread the love

    Spread the loveअलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर…


    Spread the love