उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC का सख्त रुख, स्कूल की ओर से वसूली जा रही अतिरिक्त फीस पर मांगा जवाब

Spread the love

त्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के सीएनआई गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक की ओर से कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं से डीजल, कालेज के रखरखाव, हेलपर टीचर व अन्य की मदद के लिए मांगी जा रही अतिरिक्त फीस को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता संस्था आरटीआई क्लब से कहा है कि कालेज के द्वारा ली जाने वाली फीस से संबंधित दस्तावेज को अतिरिक्त शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट में पेश करें।मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

 

मामले के अनुसार आरटीआई संस्था ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सीएनआई गर्ल्स इंटर कालेज देहरादून की ओर से कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं से कालेज की फीस के अलावा उनसे डीजल, मेंटेनेंस, हेलपर टीचर और अन्य मदद के लिए अतिरिक्त फीस ली जा रही है। जिसकी वजह से उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। याचिका में कहा कि इसका वहन करने के लिए उनके अभिभावक सक्षम नहीं है। जबकि वे कालेज के द्वारा निर्धारित फीस को तय समय के भीतर देते आए हैं। कालेज को निर्धारित फीस के अलावा अतिरिक्त फीस लेने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए ली जाने वाली अतिरिक्त फीस पर रोक लगाई जाए।


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पुलिस समझाती रही...प्रदर्शनकारी अड़े रहे, सड़क पर बैठकर नारेबाजी,6 घंटे में छह बार हाईवे जाम का प्रयास
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    चमोली टनल भूस्खलन- गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल, नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे

    Spread the love

    Spread the loveअलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर…


    Spread the love