अयोध्या : हाईवे के लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

Spread the love

जनपद की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाइवे पर चोरियों की घटनाओं में शामिल 5 को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने उनके कब्जे से 31 गत्तों में कुल 1488 टैट्रा पैक कुल (267.840 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब और चार प्लास्टिक के गैलन में 160 लीटर डीज़ल व दो अदद तमंचा, तथा 4 ज़िंदा कारतूस और एक इनोवा कार भी बरामद किए । पुलिस लाइन सभागार में उक्त मामले की जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि अंतर्जनपदीय गैंग जोकि हाइवे पर खड़ी गाड़ियों से सामान व डीजल की चोरियां करते थे मुखबिर की सूचना पर गैंग के पांचों अभियुक्तों को कुशहरी जंगल रानीमऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त दोनों युवक और भी विभिन्न घटनाओं को कारित करने में शामिल हैं, उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान उक्त युवकों ने आदित्य सिंह निवासी पूरे वैश्य थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, गौरव उर्फ अमित दुबे निवासी जनपद अमेठी अभय प्रताप सिंह वाह दो अन्य अभियुक्त रमसा जनपद अमेठी व बस्ती के रूप में अपनी पहचान बताई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  भारत-न्यूजीलैंड ने FTA पर किए मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, 100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री, जानिए सबकुछ
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, कतार में खड़े मतदाता, सुरक्षा चौक-चौबंद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- ईरान में बम फटने से 14 सैनिकों की मौत, UN चीफ बोले- प. एशिया संकट की कीमत चुका रही मानवता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *