उत्तराखंड : प्रदेश में हर दिन बढ़ते कोरोना के संक्रमित,आज मिले 4964 नए केस, 8 लोगों की हुई मौत..

बीते 24 घंटे के भीतर 4964 कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि आठ मरीजों की मौत हुई है। 2189 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी 26 हजार पार हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 391915 पहुंच गए हैं।
आज शुक्रवार को 13 जिलों में 4964 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 1489, हरिद्वार में 706, नैनीताल में 666, ऊधमसिंह नगर में 485, अल्मोड़ा में 261, चमोली में 55, टिहरी में 120, पौड़ी में 375, बागेश्वर में 214, पिथौरागढ़ में 195, रुद्रप्रयाग में 44, उत्तरकाशी में 75, चंपावत जिले में 279 संक्रमित मिले हैं। अब तक 7468 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2189 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 349364 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 26950 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 89.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 21.60 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़े  ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…