मोटाहल्दू / हल्दुचौड़ : तस्करो के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाहियां जारी , बुलेट में कच्ची शराब की तस्करी करते हुए 1 युवक गिरफ्तार ।।

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने के लिए अवैध नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है, आज दिनांक 21.01.2022 को *श्री शांतनु पराशर क्षेत्राधिकारी लालकुआ* के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा लालकुआ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था/वाहन चेकिंग के दौरान *चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ जगदीप सिंह नेगी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त देवेंद्र नैनवाल को मोटाहल्दू गौला गेट के पास लोगों को शराब बेचने हेतु अपनी *बुलेट पर परिवहन करते हुए 105 पाउच कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में *धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

*पुलिस टीम*
1–उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी
2–का0 रमेश नाथ
3–का0 किशन नाथ
चौकी हल्दुचौड़

और पढ़े  अमेरिकी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साइबर हमला: बंद करने पड़े सिस्टम, क्या मध्यावधि चुनाव पर मंडराया खतरा?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…