हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं के एसएसपी कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में सोमवार को दायित्वधारी शंकर कोरंगा के नेतृत्व में लोग जुलूस की शक्ल में पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे और डीजीपी को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी मनोज कत्याल को सौंपा।
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए सुबह लोग दायित्वधारी कोरंगा के नेतृत्व में बेस अस्पताल के पास स्थित चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में एसपी सिटी के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रैली के दौरान आपत्तिजनक और उत्तेजक नारे लगाने वालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहां भाजपा नेता विक्रम अधिकारी, व्यापारी नेता मनीष वर्मा, प्रमोद भट्ट, हृदयेश कुमार, मोहित जोशी, पिंटू आर्या, रंजन गुप्ता आदि थे।







