हल्द्वानी / रामपुर रोड सड़क हादसा: बेलबाबा के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 की मौत, चालक फरार

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एसी मेकेनिक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार और स्कूटी को कब्जे में ले ली। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।

 

यूपीसीएल के 13 बीघा बिजलीघर में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले मो.वाजिद का बेटा अर्शलान (21) एसी मेकेनिक है। मंगलवार की शाम वह अपने साथी मेकेनिक के साथ रुद्रपुर से लौट रहा था कि बेलबाबा के पास शहर से रुद्रपुर की ओर जा रही नोएडा नंबर की अर्टिगा कार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इस बीच किसी ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां अर्शलान की मौत हो गई जबकि घायल हशलीन निवासी इंदिरानगर, बनभूलपुरा का नैनीताल रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…