नैनीताल Accident: ताकुला पुरानी चुंगी के पास हादसा, हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, 4 लोग घायल

Spread the love

ल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) किसी काम  से कार(यूके 07 एएम 7810) से नैनीताल आ रहे थे। चालक के अनुसार, ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को 100 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। बताया कि सभी कार सवार ठीक हैं।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- आज खरगे की महारैली को लेकर पुलिस ने किया सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम, बेलबाबा पर हो रही सघन चेकिंग
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love