रुद्रपुर- स्कॉर्पियो से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मारपीट, मुख्य आरोपी सन्नी चुघ गिरफ्तार

एलायंस कॉलोनी गेट के पास स्कूटी को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने और इसके बाद मारपीट के मामले में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गंगापुर रोड से पकड़ा। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सात अगस्त की रात अभिषेक और जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड से घर लौट रहे थे। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ ने वाहन से उतरकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दोनों से मारपीट की और फोन कर अन्य साथियों को भी मौके पर बुलाया।
आठ अगस्त को अभिषेक के भाई अंकित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। हंगामे के बाद मंगलवार को मुख्य आरोपी सन्नी चुघ पुत्र स्व. राधेश्याम, निवासी भूरारानी, को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
और पढ़े  हल्द्वानी: परिवार के साथ घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी से गाली-गलौज, अज्ञात कार चालक ने की अभद्रता
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…