रुद्रपुर- फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में देर रात 48 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी भगवत सिंह राणा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से रानीखेत निवासी भगवत सिंह राणा पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

और पढ़े  देहरादून: प्रदेशभर से राजधानी में जुटीं आशा कार्यकर्ताएं, सचिवालय घेराव करने पहुंचीं, भारी पुलिस बल तैनात
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…