Bihar- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

Spread the love

धुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। स्टेट हाईवे-27 पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित काले रंग की स्कॉर्पियो ने मॉर्निंग वॉक से लौट रही छह महिलाओं के समूह को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मृतकों की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी नवटोली गांव निवासी पच्चू साह की 42 वर्षीय पत्नी रीता देवी, राजू महतो की 40 वर्षीय पत्नी किरण देवी और अरुण झा की 70 वर्षीय पत्नी फूल दाई देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव की छह महिलाएं प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इसी मार्ग पर जाती थीं। रविवार को भी सभी महिलाएं वॉक कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान जगदंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके चलते जगदंबा पेट्रोल पंप के पास सड़क के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही बेनीपट्टी और अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि परिजनों तथा आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद धकजरी नवटोली गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

और पढ़े  बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने पांचवें राउंड में बनाई बड़ी बढ़त, BJP का हाल खराब

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: बिहार के छात्रों के लिए CM सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को चार महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love