झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

Spread the love

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले छात्रों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई थी, जिसमें अभिजीत भी शामिल थे। इस बातचीत के बाद पार्टी को छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों की पूरी जानकारी मिल गई है।

प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करेगा प्रतिनिधिमंडल
आशुतोष रांका ने कहा कि सीजेपी झारखंड सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों की सभी मांगें स्वीकार करने की अपील करती है। उन्होंने बताया कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंच रहा है, जो प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात करेगा, उनकी समस्याएं सुनेगा और उन्हें हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने आगे कहा कि सीजेपी छात्रों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराएगी। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता भी जल्द झारखंड जाकर प्रदर्शनकारी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उनका समर्थन करेंगे।

Spread the love
और पढ़े  जैश के निशाने पर बंगाल के CM: शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ी, क्यों बदला पूरा सुरक्षा प्रोटोकॉल?
  • Related Posts

    लोकसभा में पास हुआ बिल: क्या अब UPI पेमेंट करने पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज?जानें सबकुछ

    Spread the love

    Spread the loveआज के इस समय में लोग कैश से अधिक यूपीआई एप के जरिए पेमेंट करते हैं। इसमें न तो कैश रखने की झंझट होती है और न ही…


    Spread the love

    स्कूल गोलीबारी में 8 की मौत, 15 घायल, वारदात से पहले आरोपी छात्र ने दादा-दादी को भी मारी थी गोली

    Spread the love

    Spread the loveथाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। अधिकारियों…


    Spread the love