हरिद्वार – ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल, बहादराबाद हाइवे पर साईं मंदिर के सामने हुआ हादसा

हादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर साईं मंदिर के सामने रविवार देर रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक राहुल तथा मोटरसाइकिल सवार शुभम, निवासी रावली महदूद, के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू, 1 मरीज प्रति घंटा से अधिक हुई संक्रमण की रफ्तार, औसत संख्या प्रतिदिन 32 दर्ज
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…