हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

Spread the love

ल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बैंक में मौजूद स्टॉफ को भी बाहर निकलने का मौका नहीं दिया। देखते ही देखते बैंक के भीतर धुआं भर गया जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों का दम घुटने लगा। आनन-फानन मैनेजर के केबिन का शीशा तोड़ना पड़ा। तब कर्मियों ने बमुश्किल किसी तरह कमरों से बाहर निकलकर खुद की जान बचाई।

बुधवार शाम सिंधी चौराहे के आसपास रोजाना की तरह चहलपहल थी। लक्ष्मी सिने प्लेक्स बिल्डिंग के पास दुकानों में ग्राहक खड़े थे। शाम करीब साढ़े चार बजे भवन के प्रथम तल में स्थित बैंक कर्मचारी जैसे ही जाने लगे तो एकाएक रिकॉर्ड रूम के एसी में आग लग गई और कागजात जलने लगे। शॉर्ट सर्किट से हुए धमाके के बाद वहां लगे अन्य एसी, एक्जॉस्ट, सोफा आदि भी आग की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बैंक स्टॉफ को बाहर निकाला और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल के तीन वाहनों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

वेंटिलशन न होने से घुट रहा था दम
दमकल की टीम को राहत कार्य में बिल्डिंग में पर्याप्त वेंटिलेशन न होने के कारण खासी मशक्कत करनी पड़ी। धुएं के बीच में भीतर जाकर आग बुझाना आसान नहीं था। दो कर्मचारी ऑक्सीजन मास्क लगाकर भीतर बचाव कार्य में जुटे रहे। दमकल कर्मियों ने स्मोक इंजेक्टर के जरिए धुआं बाहर निकाला। अग्निकांड के दौरान लोग भवन के नक्शे पर सवाल खड़े कर रहे थे। उनका कहना था कि बीच बाजार ऐसे भवन बनाए जा रहे हैं, जहां वेंटीलेशन की सुविधा नहीं। हादसा होने पर लोगों का निकलना दूभर हो जाता है।

और पढ़े  CM धामी ने कहा- गदरपुर में विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

 

 

भीड़ एकत्र होने से लगा जाम
अग्निकांड के दौरान वहां सड़क पर जाम लग गया। लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। इस पर यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर का जायजा लिया।

सिनेप्लेक्स के दो शो रद्द किए
बिल्डिंग के दूसरे तल पर 142 और 48 सीट वाले दो थिएटर हैं। सिनेप्लेक्स में शाम पांच बजे दो फिल्मों के शो थे। अग्निकांड के कारण दोनों शो रद्द करने पड़े। मौके पर पहुंचे बिल्डिंग स्वामी ऋषि और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने प्रथम तल बैंक को लीज पर दिया है।

 

 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेज और अन्य सामान जलने की सूचना है। – गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी


Spread the love
  • Related Posts

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love

    रुद्रपुर: 5 हजार रुपये के लिए दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, 100 CCTV कैमरों ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपुलिस ने ट्रांजिट कैंप में हुए अनिल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अनिल को उसके दोस्त ने ही पांच हजार रुपये चोरी होने के शक में मौत…


    Spread the love