देहरादून- कांग्रेस ने SIR आपत्तियों के लिए जिलावार जिम्मेदारी सौंपी, गोदियाल के निर्देश पर बनाई टीम

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दूसरे चरण में आपत्तियों व दावों के निस्तारण में मतदाताओं की सहायता के लिए कांग्रेस ने जिलावार पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर सभी जिलों में मतदाताओं की सहायता व कानूनी मदद के लिए टीम गठित की है।

देहरादून जिले में प्रदीप डोभाल, प्रशांत खंडूड़ी, डिंपल सिंह, बलजीत सिंह, अकरम खान, हरिद्वार जिले में संदीप चमोली, संजय सैनी, सरफराज, राव विलावर खान को जिम्ममेदारी दी गई।

इसके अलावा उत्तरकाशी जिले में नवनीत कुकरेती, गौरव उनियाल, विपिन आजाद, टिहरी जिले में भूपेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र सिंह राणा, पौड़ी में रितेश जोशी, सतीश मोहन पंत, अंजलि चमोली, रुद्रप्रयाग में हरेंद्र वेदी, राजेश बर्त्वाल, अल्मोड़ा में मंयक पाल, पंकज नेगी, चंपावत में सुमित खन्ना, कोमल जायसवाल, पिथौरागढ़ में विनोद कुमार, उदिल थपलियाल, बागेश्वर में अभिनव मलिक, विपिन नौटियाल को नामित किया गया।
और पढ़े  देहरादून: देश के पहले लेखक गांव में 25 अक्तूबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधि आएंगे
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…