देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज स्कूल बंद

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में पांच अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दोनों जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी है। वहीं आज बागेश्वर में स्कूल बंद रहेंगे।

जबकि टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने व गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 10 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

 

बागेश्वर-देहरादून में शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
भारी बारिश से आशंकित हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, 4 जगह बनेंगे मेगा बैटरी बैंक, नियामक आयोग की मंजूरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…