हिमाचल : मनालसू नाले में गिरी जिमनी गाड़ी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

Spread the love

र्यटन नगरी मनाली के ओल्ड मनाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा क्लब हाउस के समीप उस समय हुआ, जब एक जिमनी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरते हुए मनालसू नाले में जा पहुंचा।

पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधक जयंत तिवारी, निवासी झलोड़ी (जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड) ने रात करीब एक बजे वाहन गिरने की तेज आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काले रंग की जिमनी (एचपी-26ए-0011) सड़क से नीचे मनालसू नाले में गिरी हुई थी। हादसे में 32 वर्षीय रोहित कुमार, निवासी झीड़ी (जिला मंडी) और करूण बौद्ध, निवासी बजौरा (जिला कुल्लू) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

डीएसपी केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन कैसे अनियंत्रित होकर खाई में गिरा।


Spread the love
और पढ़े  Himachal Cabinet- मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव
  • Related Posts

    Himachal- हिमाचल सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ रुपये का नया ऋण, आरबीआई कराएगा ई-नीलामी

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं के वित्तपोषण के लिए खुले बाजार से 700 करोड़ रुपये का ऋण जुटाने का निर्णय लिया है।…


    Spread the love

    Himachal Cabinet- मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव

    Spread the love

    Spread the love विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और विभागीय फेरबदल की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली…


    Spread the love