आज दिल्ली से चंबा दौरे पर जाएंगे सीएम: मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली से चंबा दौरे के लिए रवाना होंगे। रविवार को मुख्यमंत्री मिंजर मेले सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सोमवार दोपहर को सीएम शिमला लौटेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीड ऑफ डूईंग बिजनेस की नई व्यवस्था और ध्येय के साथ ईज ऑफ डूईंग बिजनेस को भी मजबूती मिलेगी। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए उद्यमियों को बार-बार बोर्ड के कार्यालय नहीं जाना होगा। बोर्ड ने इस संबंध में अपने अधीनस्थ कार्यालयों को भी शक्तियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि कुछ खामियों के कारण कई बार उद्योगों की बिजली काट दी जाती थी। इससे उद्यमों की कार्यक्षमता प्रभावित होती थी। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से उद्योगों को राहत मिलेगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापार को सुगम और सुलभ बनाने के लिए निरंतर नवीन कदम उठा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया का भी सरलीकरण किया गया है। इसके लिए उद्योगों की क्षमता के अनुसार उनका वर्गीकरण किया गया है। उद्योगों के वर्ग के आधार पर उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की सीमा निर्धारित की गई है। इस अवधि के भीतर प्रमाण पत्र जारी न होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की गई है। प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास और अधिक से अधिक उद्यमियों को प्रदेश में आकर्षित करने के लिए नए कदम उठा रही है।







