24 घंटे में 2951 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। कुल मृतकों की संख्या 7433 हो गई है। संक्रमण दर 11.29 प्रतिशत हो गई है। जबकि 1335 संक्रमित ठीक हुए हैं। 8018 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 357219 हो गई है।
बुधवार को प्रदेश में आज एक दिन में 2951लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। राज्य में कुल 334700 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 93.70 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1361 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 85, बागेश्वर में 34, चमोली में 27, चंपावत में 119, हरिद्वार में 379, नैनीताल में 424, पौड़ी में 131, पिथौरागढ़ में 70, रुद्रप्रयाग में 09, टिहरी में 63, ऊधमसिंह नगर में 217 और उत्तरकाशी में 01 नया मामला आया है।







