2026 सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि

Spread the love

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना होता है। श्रावण माह में शिव जी की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। आज से सावन का महीना शुरू हो गया है, जिसका समापन 28 अगस्त को होगा। सावन में भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध, दही और शहद अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है और इस माह शिव जी की पूजा करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं।

 

सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें ?

सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है और इसके साथ ही शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है और इस माह में शिवजी की पूजा करने से सभी भोलेभंडारी सभी तरह का मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन के महीने में शिवलिंग का विशेष रूप से अभिषेक और पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं सावन में शिवलिंग के पूजा कैसे करें।

– सावन में शिवजी की पूजा और दर्शन करने के लिए सुबह का समय अच्छा होगा लेकिन किसी कारण से अगर आपके समय का अभाव है तो शाम के समय भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।
– शिवजी की पूजा में तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
– इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करें।
– पूजा के दौरान लगातार मन में ऊं नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
– शिवजी की पूजा बेलपत्र, चंदन, भस्म, धतूरा, शमी पत्र, इत्र, आंकड़े और फूल अर्पित करें।
– पूजन सामग्री के दौरान भोग लगाएं और धूप और दीपक जलाएं।
– शिवजी का आरती करें और पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांगे।

और पढ़े  सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज, घर जाने से पहले जाएंगे राजघाट

 

 

सावन महीने की शुभकामना संदेश

आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। जो 28 अगस्त तक चलेगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने के विशेष महत्व होता है, जिसमें शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने का विधान होता है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे जो 3 , 10, 17 और 24 अगस्त को होंगे। सावन के शुरू होने पर लोग अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों का शुभकामना संदेश भेजते हैं। आइए पढ़ते हैं सावन महीने की शुभकामना संदेश।

 

 

सावन में इन चीजों को करने से करें परहेज

– सावन के पवित्र महीने में मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और तले-भुनी चीजों से परहेज करें।
– सावन महीने के दौरान बाल, नाखून और दाढ़ी काटने से परहेज करें।
– सावन में दूध पीने से बचें बल्कि कच्चे दूध से जलाभिषेक करें।
– सावन में वाद-विवाद से बचें और किसी से कड़वी बातें न बोलें।

मेष और वृश्चिक राशि वाले सावन में ऐसे करें शिव पूजा

मेष और वृश्चिक- ज्योतिष में मेष और वृश्चिक राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। मंगल ग्रह की पूजा शिवलिंग के रूप में करने का विधान है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सावन के महीने में शिवजी का दही से अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर लाल गुलाब और मसूर की दाल अर्पित करें।

Sawan 2026: सावन में क्या करें

-सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र करें अर्पित।
– सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान लगातार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
– सावन में अपने खान-पान पर संयम रखें और पूरी तरह से सात्विक रहें।
– सावन के महीने में जरूरतमंदों को भोजन, अन्न और वस्त्र का दान करें।

और पढ़े  राजस्थान में एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार,बच्चों को टंकी में फेंका, फिर खुद कूदे


Spread the love
  • Related Posts

    आज एक्शन में नीरज चोपड़ा, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?जानें..

    Spread the love

    Spread the loveग्लास्गो में गुरुवार को जब नीरज चोपड़ा भाला लेकर रन-अप शुरू करेंगे तो करोड़ों भारतीयों की निगाहें उन पर होंगी। यह सिर्फ पुरुष जेवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन राउंड…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव,ईरान के कई ठिकानों पर बरसाए बम; पश्चिम एशिया में माहौल क्या?

    Spread the love

    Spread the loveजॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी…


    Spread the love