आज एक्शन में नीरज चोपड़ा, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?जानें..

ग्लास्गो में गुरुवार को जब नीरज चोपड़ा भाला लेकर रन-अप शुरू करेंगे तो करोड़ों भारतीयों की निगाहें उन पर होंगी। यह सिर्फ पुरुष जेवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन राउंड नहीं, बल्कि पिछले एक साल की मुश्किलों से उबरकर लौटे भारत के सबसे बड़े एथलीट की नई परीक्षा भी होगी। सामने पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और श्रीलंका के शानदार फॉर्म में चल रहे रुमेश थरंगा पाथिरागे जैसे दिग्गज होंगे। ऐसे में नीरज की नजर पहले फाइनल का टिकट हासिल करने और फिर एक और कॉमनवेल्थ स्वर्ण पर होगी।

 

यहीं से शुरू हुआ था सुनहरा सफर

  • नीरज चोपड़ा के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स हमेशा खास रहे हैं। 2018 के गोल्ड कोस्ट खेलों में उन्होंने 86.47 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष भाला फेंक का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • उस जीत के बाद नीरज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चार महीने बाद एशियाई खेलों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (88.06 मीटर) के साथ स्वर्ण जीता। फिर टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक का रजत पदक जीतकर वह भारतीय एथलेटिक्स के सबसे बड़े सितारे बन गए।
  • बता दें कि 2018 के बाद यह नीरज का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स होगा। वह चोट के कारण 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब जब वह आठ साल बाद इसमें वापसी कर रहे हैं तो स्वर्ण के अपनी यादों को ताजा करने का वक्त होगा।
और पढ़े  मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: देशभर में एमबीबीएस की 13,186 सीटें बढ़ीं, कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंचीं

 

चोट ने बदला नजरिया, अब डर नहीं आत्मविश्वास है

  • पिछला एक साल नीरज के लिए आसान नहीं रहा। पीठ की लगातार परेशानी के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ और 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप उनके करियर की सबसे निराशाजनक प्रतियोगिताओं में से एक रही।
  • इसके बाद उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए अपने खेल की बुनियाद पर दोबारा काम किया। रन-अप, थ्रो का एंगल और तकनीक को निखारने पर पूरा फोकस किया। सबसे बड़ा बदलाव मानसिक रूप से आया। अब वह चोट के डर के साथ नहीं, बल्कि पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरते हैं।
  • बीबीसी के पॉडकास्ट ‘मोर दैन द स्कोर’ में नीरज ने बताया कि दोहा डायमंड लीग में खेलने का फैसला उन्होंने महज सात दिन पहले लिया था। उनका लक्ष्य सिर्फ ग्लास्गो के लिए क्वालिफाई करना था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब वह हर अभ्यास सत्र में खुद को पूरी तरह नहीं झोंकते, बल्कि जरूरत के मुताबिक ही शरीर पर दबाव डालते हैं।

 

क्वालिफिकेशन आसान, लेकिन चुनौती कम नहीं

  • पुरुष जेवलिन थ्रो में 84 मीटर का स्वत: क्वालिफिकेशन मार्क हासिल करने वाला खिलाड़ी सीधे फाइनल में पहुंचेगा। नीरज के अनुभव को देखते हुए उनसे एक या दो थ्रो में ही फाइनल का टिकट हासिल करने की उम्मीद है, ताकि वह निर्णायक मुकाबले के लिए ऊर्जा बचा सकें।
  • हालांकि फाइनल की राह आसान नहीं होगी। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे इस सीजन 92.62 मीटर की थ्रो कर चुके हैं। अरशद नदीम का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 92.97 मीटर है, जबकि एंडरसन पीटर्स 93.07 मीटर के साथ दुनिया के सबसे खतरनाक भाला फेंक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। भारत के रोहित यादव भी 87.05 मीटर की सीजन बेस्ट थ्रो के साथ अच्छे फॉर्म में हैं।
और पढ़े  बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल:- कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं, क्या-क्या काम रुकेंगे?

 

यह सिर्फ मुकाबला नहीं, खुद को फिर साबित करने का मौका
ग्लास्गो में गुरुवार का मुकाबला ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए फाइनल में जगह बनाने की चुनौती है, लेकिन नीरज चोपड़ा के लिए यह उससे कहीं बढ़कर है। यह किसी मजबूरी में की जा रही वापसी नहीं, बल्कि चोट, आलोचना और असफलताओं से सीख लेकर खुद को नए सिरे से गढ़ने वाले एक चैंपियन की कहानी का अगला अध्याय है। अगर उनका भाला फिर उसी अंदाज में उड़ता है, तो यह सिर्फ एक और जीत नहीं, बल्कि यह संदेश भी होगा कि भारत का गोल्डन बॉय फिर अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में लौट आया है।

 

 

सवाल: नीरज चोपड़ा का मुकाबला कब होगा?
नीरज चोपड़ा पुरुषों की जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन स्पर्धा में 30 जुलाई (गुरुवार) को उतरेंगे।

सवाल: मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 2:55 बजे (IST) शुरू होगा।

सवाल: नीरज किस ग्रुप में हैं?
नीरज ग्रुप-ए में हैं। उनके साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इसी ग्रुप में चुनौती पेश करेंगे।

सवाल: फाइनल कब खेला जाएगा?
क्वालिफाई करने पर नीरज 2 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे फाइनल में उतरेंगे।

सवाल: मुकाबला कहां आयोजित होगा?
पुरुष जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन ग्लास्गो के स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में खेला जाएगा।

सवाल: टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 (SD/HD), सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 हिंदी (SD/HD) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर होगा।

सवाल: लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

और पढ़े  नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका

सवाल: नीरज के सामने सबसे बड़ी चुनौती कौन होगी?
नीरज को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और इस सीजन में 92.62 मीटर फेंक चुके रुमेश थरंगा पाथिरागे से कड़ी चुनौती मिलेगी। भारत के रोहित यादव भी इस सीजन 87.05 मीटर की थ्रो के साथ अच्छे फॉर्म में हैं।

सवाल: नीरज के लिए यह कॉमनवेल्थ गेम्स कितना खास है?
2018 में यहीं से नीरज के अंतरराष्ट्रीय स्वर्णिम दौर की शुरुआत हुई थी। आठ साल बाद वह उसी मंच पर लौटे हैं, लेकिन इस बार एक युवा प्रतिभा नहीं, बल्कि ओलंपिक और विश्व चैंपियन के रूप में। उनकी कोशिश सिर्फ फाइनल में पहुंचने की नहीं, बल्कि यह साबित करने की भी होगी कि चोट के बाद वह फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में लौट आए हैं।

  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर