मसूरी- मोबाइल की दुकान में घुसे पंजाब के दो पर्यटक रंगेहाथ गिरफ्तार, पैसे खत्म होने पर बनाई चोरी की योजना

Spread the love

परेशन प्रहार के तहत मसूरी पुलिस ने मॉल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी करते दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और रात्रि गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार तड़के कोतवाली मसूरी पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मॉल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए दुकान की घेराबंदी की और अंदर प्रवेश किया, जहां दो युवक दुकान से मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिए गए।
पुलिस ने मौके से विभिन्न कंपनियों के नए, पुराने और मरम्मत के लिए आए कुल नौ मोबाइल फोन, मोबाइल संबंधी अन्य उपकरण, ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की।
पैसे खत्म हो गए तो चोरी की बनाई योजना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। दो दिन पहले उनके पास मौजूद पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। आरोपियों ने यह भी बताया कि लगातार हो रही पुलिस की रात्रि गश्त और चेकिंग के कारण वे पहले चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके थे।

और पढ़े  देहरादून- दून शहर में नहीं घुसेंगे कांवड़ियों के वाहन, जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू

सोमवार तड़के जैसे ही उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह (38) निवासी जसूवती गांव शेरूड़, जिला संगरूर (पंजाब) और तरणप्रीत सिंह (30) निवासी गांव कमालपुर, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मसूरी में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    उत्तराखंड: आज भी पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 111 मार्ग बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दूसरे दिन भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज…


    Spread the love