मसूरी में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहे।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




