कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी ने 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति के स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय व बाहरी लोगों का हरकी पैड़ी क्षेत्र में जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को किसी भी हालत में गंगा स्नान करने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र पर नहीं जाने दिया जाएगा। अगर कोई जाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








