Weather- नोएडा-गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।

 

सदर बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की बूंदों ने दस्तक दी। इससे पहले, सोमवार दोपहर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई थी और रात के समय भी बूंदाबांदी देखी गई थी। इन बारिशों के कारण हवा में नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में बारिश हो रही है। दिल्ली के सदर बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।

 

बारिश से यातायात बुरी तरह प्रभावित, एनएच 8 पर लंबा जाम, जनपथ रोड पर जलभराव
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली के जनपथ रोड़, शंकर विहार क्षेत्र सहित कई निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (एनएच 8) पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।

 

पंडित पंत मार्ग पर भारी जलभराव
नई दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर तेज बारिश के बाद सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। जलभराव के कारण वाहन धीमी गति से गुजर रहे हैं और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़े  एससी: निजी स्कूल के शिक्षकों के हित में राष्ट्रीय नीति की मांग पर SC में सुनवाई, अदालत ने क्या कहा?

 

करोड़ खर्च पर फिर पानी में डूबा ग्रेनो का औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन
तेज बारिश ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दावों की पोल खोल दी है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन मंगलवार की बारिश में फिर डूब गया है। सड़कों पर दो से तीन फीट पानी भर गया है। कई जगह उद्योगों में भी पानी भर गया। जबकि यातायात भी प्रभावित है। वाहन वैकल्पिक रास्ते खोजते नजर आए। कुछ ने पानी से निकलने की कोशिश की तो वाहन खराब हो गए। उद्यमियों का कहना है कि प्राधिकरण ने करोड़ खर्च कर पानी निकासी के लिए नाला बनाया। 9 जुलाई की बारिश के बाद कई दिन तक नालियों को साफ किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। पानी भरने से उद्यमी व कर्मचारी उद्योगों से बाहर नहीं निकल पाए। वहीं ग्रेनो में अन्य जगह भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

 

सफदरजंग में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड
आईएमडी के मुताबिक, सोमवार शाम 5 बजकर 50 मिनट तक सफदरजंग में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश रिज इलाके में 19.4 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद लोधी रोड पर 11.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। पूसा में चार मिमी, आयानगर में 3.8 मिमी और जनकपुरी में दो मिमी वर्षा हुई। मयूर विहार, नरायना और नजफगढ़ में बहुत हल्की बारिश 0.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं पालम, जाफरपुर और छतरपुर में इस समय अवधि में बारिश नहीं हुई।

अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई से 2 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज धूप से राहत मिलेगी, हालांकि उमस बनी रह सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इन दोनों दिनों में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

और पढ़े  अगर आपका बजट भी है कम तो खरीदें दमदार पावर वाली ये कारें: प्रीमियम फीचर्स और लग्जरी फील से हैं लैस, देखें टॉप मॉडल्स की लिस्ट

30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना
30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, 31 जुलाई और एक और दो अगस्त को मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव के साथ दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी।

  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…