हल्द्वानी / लालकुआं: लापरवाही- किसी ने देख लिया होता तो ऐसा नहीं होता…जेसीबी मशीन के चालक ने डंपर में बिना देखे ही डाला रेत और दब गया पवन सिंह,पढ़ें खबर

Spread the love

दो वक्त की रोटी के लिए घर से निकला पवन को किसी की लापरवाही ने वापस आने का मौका नहीं दिया। डंपर से गिरने वाली रेत को बचाने की कोशिश में उसकी सांसें फिसल गईं। रेत के भारी ढेर के नीचे दबा पवन हर सांस के साथ मौत से लड़ता रहा लेकिन आखिर में उसकी जिंदगी की डोर टूट गई।

लालकुआं निवासी पवन सिंह रोजाना की तरह रविवार को भी मेहनत-मजदूरी के लिए घर से निकला था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस डंपर और जिस रेत के साथ वह रोज अपना पसीना बहाता है वही रेत उसकी मौत की वजह बन जाएगी। खतरे से अनजान पवन जब डंपर से रेत गिरने से बचाने के लिए उसके कोनों पर कट्टे लगा रहा था। तभी जेसीबी मशीन के चालक ने बिना देखे ही डंपर पर रेता डाल दिया। पवन संभल पाता इससे पहले ही और रेता आ गया। वह उसमें दब गया और कुछ ही मिनटों में डंपर भर गया। उपखनिज के बोझ के नीचे दबे पवन ने खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारे होंगे लेकिन बरसात में नमी लिए रेता के आगे उसकी एक न चली और अंत में उसकी मौत हो गई।

 

काश किसी ने देख लिया होता
30 साल के नौजवान की रेत में दबने से हुई मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। हर किसी के जुबान पर बस यही बात है कि डंपर को लोड करते समय अगर उसमें झांक लिया होता या डंपर का चालक भी तलाश करता तो शायद पवन की जान बच सकती थी।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- दून में सात हजार पेड़ों के कटान का मामला, हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से मांगा जवाब

 

 

मजदूरों की निकलीं चीखें
चौफुला-कठघरिया मार्ग पर मजदूर रोजाना की तरह काम में लगे थे। डंपर से रेता अनलोड हुआ तो वे उसे हटाने में लग गए। कुछ फावड़े चले ही थे कि रेत से पवन का हाथ दिखा। इससे मजदूरों की चीखें निकल गईं और वे वहां से दूर भाग खड़े हुए।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    देहरादून- हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके CM, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा…


    Spread the love