2026 कॉमनवेल्थ गेम्स- भारत को एक और स्वर्ण पदक, कुल 10 मेडल के साथ तालिका में 8वां स्थान

ज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवां दिन है। आज भारत के लिए दांव पर कई पदक हैं। लंबी कूद से लेकर भारोत्तोलन में भारतीय एथलीट्स पदक जीतने उतरे हैं।

 

 

छठे दिन भारत पदक तालिका में कहां पहुंचा?

2026 कॉमनवेल्थ गेम्स- भारत को एक और स्वर्ण पदक, कुल 10 मेडल के साथ तालिका में 8वां स्थान

छठे दिन ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पदक तालिका में भारत आठवें नंबर पर पहुंच गया है। दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ भारत कुल 10 पदकों के साथ अपने अभियान में आगे बढ़ रहा है। पदक तालिका में शीर्ष पर 26 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 59 मेडल जीतने वाला देश ऑस्ट्रेलिया है।
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स- भारत को एक और स्वर्ण पदक, कुल 10 मेडल के साथ तालिका में 8वां स्थान

मेडल की रेस में हरियाणा का मुक्केबाज

उभरते हुए युवा खिलाड़ी अंकुश भी पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। हरियाणा के 20 वर्षीय मुक्केबाज अंकुश अपने पहले ही राष्ट्रमंडस खेलों में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

  • पूर्व विश्व युवा और जूनियर चैंपियन साक्षी भी 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में  जगह बनाई। बुधवार को अंतिम आठ में उनका मुकाबला उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स से होगा।

कड़े मुकाबले के बाद पराजित हुए भारतीय मुक्केबाज
एक अन्य भारतीय मुक्केबाज सुमित ने पुरुषों के 70 किलोग्राम भारवर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड के प्रतिद्वंद्वी जॉन मैककोनेल का मजबूती से मुकाबला किया। आक्रामक तरीके से पहले दौर की शुरुआत में 3-2 की बढ़त बनाने वाले सुमित के खिलाफ मैककोनेल ने अगले राउंड में जोरदार वापसी की। उन्हें काउंटबैक नियम के जरिए 1-4 के विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा?

  • पैरा तैराक स्वातिक पाटिल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।
  • मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारतीय तिकड़ी सचिन सिवाच, अंकुश और साक्षी चौधरी अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
और पढ़े  भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

बॉक्सिंग में कैसा रहा प्रदर्शन?
पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन ने संयमित प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ सचिन चैंपियनशिप पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा।

शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में महिलाओं को पदक

शर्मिला धनकर ने महिलाओं के शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में 9.81 मीटर गोला फेंका। ये उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत शर्मिला धनखड़ ने पैरा शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में एफ57 वर्गीकरण उन एथलीट्स के लिए है जिनके निचले अंगों में विकार होता है। ऐसे खिलाड़ियों में अंगों की कमी या मांसपेशियों की शक्ति में कमी होती है।

  • इसी स्पर्धा में भारत की तरफ से विरोध दर्ज कराए जाने के बाद एक अन्य भारतीय एथलीट शिल्पा शायला को भी महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

भारत की झोली में दो और पदक, एथलीट्स ने जीते रजत पदक

  • ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन (भारतीय समयानुसार 27-28 जुलाई) भारतीय भारोत्तोलक वल्लूरी अजय बाबू ने पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
  • सर्वेश कुशारे राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने स्वर्ण पदक हासिल किया। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश ने इस स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।
और पढ़े  2026 एशियन गेम्स- क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया?

ऊंची कूद में भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें

आदर्श राम ज्योति शंकर ने ऊंची कूद स्पर्धा के दौरान अपने पहले ही प्रयास में आसानी से 2.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ली। आदर्श आज जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। ग्लासगो की भीड़ में मौजूद समर्थक भी उनके पक्ष में चीयर कर रहे हैं। तेजस्विन शंकर, ने भले ही आज के इस इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया, बीच में मौजूद हैं। वे आदर्श और सर्वेश का हौसला बढ़ा रहे हैं।

  • Related Posts

    भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान…

    2026 एशियन गेम्स- क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया?

    एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के मैदान पर भारत ने 2023 में अपनी धाक दिखाई थी। 2023 में एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट के दोनों गोल्ड अपने नाम किए…