पंजाब में रफ्तार पकड़ेगा मानसून: आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान गिरेगा, 30-31 को पूरा सूबा भीगेगा

Spread the love

पंजाब में सुस्त पड़ा मानसून अब रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार से बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। इसके चलते पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली समेत 13 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई के लिए भी पूरे प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश बढ़ने से अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
रविवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा जिससे अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 36.8 डिग्री तापमान रूपनगर और सबसे कम 25 डिग्री न्यूनतम तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love
और पढ़े  कैद हुआ कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की 86 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तकिए से दबाया मुंह
  • Related Posts

    कैद हुआ कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की 86 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तकिए से दबाया मुंह

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के पटियाला जिला स्थित थाना सदर राजपुरा इलाके में आते गांव गद्दोमाजरा में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए रखी 60 साल की केयरटेकर ने…


    Spread the love

    स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में मिली 6 विदेशी युवतियां, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveखन्ना जीटी रोड पर बने के खन्ना सिटी सेंटर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का…


    Spread the love