कैद हुआ कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की 86 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तकिए से दबाया मुंह

Spread the love

पंजाब के पटियाला जिला स्थित थाना सदर राजपुरा इलाके में आते गांव गद्दोमाजरा में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए रखी 60 साल की केयरटेकर ने ही बुजुर्ग की हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला द्वारा बिस्तर पर ही शौच करने से गुस्साई केयरटेकर ने इस घटना को अंजाम दिया और परिवार को कहा कि सुबह बुजुर्ग की अचानक आंख नहीं खुली।

 

स्पेन से लौटे बेटे ने देखा सीसीटीवी 
22 जुलाई को हुई इस घटना के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग मनजीत कौर का बड़ा बेटा स्पेन से लौटा, जिसने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज देख परिवार हैरान रह गया क्योंकि फुटेज में आरोपित केयरटेकर महिला ही हत्या करती दिखाई देती है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मृतका की छोटी बहू परविंदर कौर निवासी गंव गद्दोमाजरा राजपुरा के बयानों के आधार पर आरोपित केयरटेकर सुनीता कौर निवासी गांव गद्दोमाजरा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार
थाना सदर राजपुरा प्रभारी किरपाल सिंह मोही ने कहा कि फिलहाल आरोपित महिला गिरफ्तार कर ली है, जिसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेंगे। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है, जिसका रविवार को संस्कार किया गया।

 

15 हजार रुपये महीना लेती थी केयर टेकर
परविंदर कौर के अनुसार गाव में उसकी सास मनजीत कौर 80 वर्ष अलग मकान में रहती थी। दोनों घरों की दीवार सांझी है लेकिन मनजीत कौर अकेले रहती थी। उनकी देखरेख के लिए केयरटेकर सुनीता कौर को जून महीने में रखा था। 15 हजार रुपये मासिक वेतन तय करते हुए सुनीता कौर को एडवांस में 50 हजार रुपये दे दिए थे।

और पढ़े  अब पाकिस्तानी ड्रोन पकड़वाने पर मिलेगा बड़ा इनाम: पंजाब पुलिस का एलान, नशा तस्करों पर लगेगी लगाम

 

 

तकिए से दबाया बुजुर्ग का मुंह
22 जुलाई को सुबह सवा दस बजे जब परविंदर कौर अपनी सास के पास पहुंची तो वह चारपाइ पर लेटी थी लेकिन बुलाने पर भी हिली नहीं। पड़ोसियों को बुलाया तो देखा कि मनजीत कौर की मौत हो चुकी है, जिसके बाद बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे जसविंदर सिंह को स्पेन से बुलाया। जसविंदर सिंह ने 22 जुलाई की सुबह दस बजे की फुटेज व पहले की फुटेज चेक की तो देखा कि उसकी माता मनजीत कौर घर के लॉबी में पड़ी थी, जिसे बिस्तर पर लिटाने के बाद केयरटेकर सुनीता कौर तकिए से मुंह दबा रही थी।


Spread the love
  • Related Posts

    राजनीति में हलचल: जगतार हवारा को पैरोल की सिफारिश कर आप ने चलाया चुनावी बाण, क्या होगा असर?

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंथक मुद्दे एक बार फिर केंद्र में आते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री…


    Spread the love

    आज पंजाब कैबिनेट की बैठक- कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, CM भगवंत मान करेंगे अध्यक्षता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक पंजाब विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगी। मुख्य सचिव की तरफ से इस संबंध…


    Spread the love