महाराष्ट्र में एक और पेपर लीक?: कांग्रेस नेता के दावे से मचा हड़कंप, व्हाट्सएप पर भेजे गए 78 सवाल, फोटो वायरल

Spread the love

हाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर एक बार फिर पेपर लीक के दावे सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कथित व्हाट्सएप चैट और तस्वीरों के आधार पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

पेपर लीक को लेकर क्या दावा किया गया है?

दावा किया जा रहा है कि MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 22 मार्च को आयोजित हुई थी, जबकि उसका प्रश्नपत्र 20 मार्च को ही व्हाट्सएप पर प्रसारित हो रहा था। आरोप है कि कथित तौर पर यह पेपर ₹5 लाख में बेचा गया। साथ ही व्हाट्सएप चैट और मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया गया है। दावों के अनुसार, MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर 78 सवाल भेजे गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल कथित व्हाट्सएप चैट और तस्वीरों के आधार पर दावा किया गया कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल प्रसारित हो रहे थे।

 

हर्षवर्धन सपकाल ने क्या आरोप लगाए?

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर प्रसारित होने, अंकों के आवंटन में कथित गड़बड़ियों और साक्ष्यों के साथ शिकायतें सामने आने के बावजूद सरकार और संबंधित तंत्र चुप हैं। सपकाल ने आरोप लगाया कि लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कथित पेपर लीक रैकेट किसके संरक्षण में चल रहा है और सरकार के किस मंत्री के आशीर्वाद से ऐसी गतिविधियां हो रही हैं।

और पढ़े  विजय मार्च में बोले राज ठाकरे- छात्रों की सफलता ने साबित किया, सरकार को चुनौती दे सकते हैं जेन-जी'

Spread the love
  • Related Posts

    विजय मार्च में बोले राज ठाकरे- छात्रों की सफलता ने साबित किया, सरकार को चुनौती दे सकते हैं जेन-जी’

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई में नीट परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने…


    Spread the love

    Rain Alert: पुणे में लैंडस्लाइड से मकान गिरा, कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जारी है। इसके कारण मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ।मलबे में लोग दबे हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ रवाना हो चुकी है।…


    Spread the love